5G network के फायदे या नुक्सान ?

 5G network के फायदे या नुक्सान ?


trickontrack


दोस्तों , आप सभी का Trick on Track ब्लॉग में स्वागत है। और आज मैं आपको बताऊंगा की  5G network के फायदे या नुक्सान ? मेरा यह Blog देश की एक नयी क्रांति यानि 5G पर है जो देश में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है इस से कई चीजें प्रभावित होंगी। एक तो हमारी तकनीक और दूसरे हमारा जीवन। टेलीकॉम Service प्लेटफॉर्म Airtel और Jio की तरफ से भारत में सबसे पहले 5G सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

 JIO नेटवर्क ने ये दावा किया है की वो 2022 के अंत तक भारत के सभी शहरों में  5G network की शुरुआत कर देंगे जबकि 2023 तक पूरे भारत में इसके सेवा मिलने लगेगी। परन्तु 5G को लेकर लोगों का मत एक नहीं है या यूँ कहें  तो पूरे देश में एक जैसा माहौल नहीं है कुछ इसे लेकर चिंतित है तो कुछ आशान्वित। मगर यह कहना अभी गलत होगा की देश को इस से फायदा होने वाला है या Nature या हमारे जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। इसे हम समय पर छोड़ देते है। 

एक वर्ष पूर्व ही इसका परीक्षण हुआ ,परन्तु इसका कोई दुष्प्रभाव सामने निकल कर नहीं आया। साइंटिस्ट का मानना है की इसका हमारे Health  पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। खैर ये समय बताएगा की ऊंट किस करवट बैठेगा। 

5G Network :-

आप भलीभांति जानते हैं की Internet हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है 1 अक्टूबर 2022 को हमारे देश में आधिकारिक रूप से 5G सेवा शुरू कर दी गई है। इस से पहले अन्य देशों में पहले ही यह लाँच हो चुकी है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार 5G सेवा शुरू होने के बाद डाटा नेटवर्क स्पीड 2 से 20 GB प्रति सेकंड तक होने की उम्मीद है। अभी दुनिया में 34 देशों के 378

शहरों में ही 5G network उपलब्ध हो पाया है लेकिन 5G नेटवर्क को लेकर फायदा और नुकसान की बात भी की जा रही है और इसी कारण भारत समेत दुनिया के कई देशों में इसका विरोध हो रहा है।

लेकिन इस के बावजूद भी 5G नेटवर्क तेज़ी से अपना पाँव फैला रहा है। और उम्मीद है 2025 तक पूरी दुनिया के 60% लोग इस सेवा से जुड़ सकते हैं।

trickontrack

 5G network के फायदे 

 5G नेटवर्क की स्पीड 20 से 100 गुना (1000 mbps ) हो जाएगी। 5G network से Data Download या Upload बहुत तेज़ी से होगा और इस से समय की काफी बचत होगी। पहले 4G से 1 GB का डाटा लोड करने में 10 -से -15 min लगते थे , वही 5G network से 2 min में ही हो जायेगा। इस से उच्च स्तर का गेम भी आसानी से खेला जा सकेगा। यही नहीं वर्तमान या भविष्य में रोबोट,Automatic vhicle को भी आसानी से संचालित कर पाएंगे आप Real Time में मैच ,वीडियो देख सकेंगे। अगर कुल मिलकर कहें तो हमारा जीवन का रफ़्तार बहुत बढ़ जायेगा।

 

 5G network से नुकसान 

 5G network से कुछ अच्छे काम होने के अलावा बुरे काम की भी सम्भावना बढ़ सकती है , जैसे Hacker  और तेज़ी से Active  होंगे और Internet User को  अपनी निजता  का  ख़तरा हो सकता है। ऑनलाइन Fraud  भी तेज़ी से बढ़ेगा जो आपकी और हमारी नींद उड़ा  सकता है। 

एक खबर के मुताबिक Netherlands  के Heg  शहर में कुछ माह पहले अचानक ही 297 पक्षियों की मौत हो गई थी , इस से मानव जीवन को खतरा नहीं है हम इसे नकार नहीं सकते। संभवतः भविष्य में हमें स्वास्थ्य समस्या से दो -चार होना पड़  सकता है। 

 5G network  को ज्यादा बैंड विथ की आवश्यकता होती है जिसके लिए कई Mobile Tower लगाने होंगे।  और ज्यादा Mobile Tower मतलब Radiation  का ख़तरा भी उतना ही ज्यादा होगा। इसी कारण अन्य देशों में भी इसकी आलोचना होती रहती है। 

Leave a Comment